सी.पी. विद्या निकेतन में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अतिथियों ने लगाए पौधे; प्रकृति आधारित समाधानों पर दिया बल

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

कायमगंज।

सी. पी. विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह आयोजन ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के अन्तर्गत संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, भाजपा के जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला मंत्री मनोज गंगवार, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत तथा जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा ऋषिपाल सिसौदिया ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रकृति ही है सबसे बड़ी तकनीक

वृक्षारोपण के उपरांत आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने पौधों को लगाने के साथ-साथ उनके जीवित रहने और संरक्षण पर विशेष बल दिया। संगोष्ठी में इस वर्ष (2026) की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए हमारे भविष्य के लिए” पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन जैसी जो बड़ी चुनौतियाँ हमारे सामने खड़ी हैं, उनका सबसे असरदार समाधान किसी कृत्रिम तकनीक से नहीं बल्कि प्रकृति आधारित उपायों से ही संभव है।

संगोष्ठी का मुख्य संदेश रहा कि सबसे बड़ी तकनीक तो खुद प्रकृति ही है। “पेड़ हवा साफ करते हैं और नदियाँ जीवन देती हैं”, यदि हम विकास के लिए प्रकृति के तरीकों को अपनाएँ तो जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक समस्याओं से दृढ़ता से लड़ा जा सकता है।

मानव जीवन का आधार है पर्यावरण विचार गोष्ठी में इस बात को रेखांकित किया गया कि पर्यावरण हमारे जीवन का वह व्यापक तन्त्र है जिसमें हवा, पानी, मिट्टी, नदियाँ, जैव विविधता और जलवायु सब समाहित हैं। हमारी खेती, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और आने वाला भविष्य पूरी तरह से इसी संतुलन पर निर्भर करता है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश चन्द्र तिवारी, उप-प्रधानाचार्य मनोज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विजय बाबू गुप्ता, अनिल सिंह तोमर, वीर सिंह शाक्य, उमेश चन्द्र दीक्षित, सुमित पाण्डेय तथा नीलकमल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *