व्यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़: एडिशनल कमिश्नर एच.पी. राव दीक्षित |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
4 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

नगर के सीपी गेस्ट हाउस में टोबैको ट्रेड एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य कर विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित नवीनतम नियमों, सरकारी योजनाओं तथा कर प्रणाली के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य कर विभाग इटावा संभाग के ग्रेड-1 अतिरिक्त आयुक्त एच.पी. राव दीक्षित ने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि जीएसटी व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है तथा व्यापारियों का सहयोग राजस्व संग्रह बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने व्यापारियों से समय पर कर जमा करने तथा नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी रिटर्न, ई-वे बिल, कर निर्धारण, ऑनलाइन प्रक्रियाओं तथा विभागीय कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न प्रश्न उठाए। अतिरिक्त आयुक्त एच.पी. राव दीक्षित ने सभी प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम में ग्रेड-2 (अपील) के अतिरिक्त आयुक्त राकेश कुमार, फतेहगढ़ के डिप्टी कमिश्नर हिम्मत सिंह, एसआईबी के सहायक आयुक्त अमित त्यागी, राज्य कर अधिकारी विनय त्रिपाठी एवं अशोक सिंह सहित विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी व्यापारियों को कर संबंधी नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया।

इससे पूर्व टोबैको ट्रेड एसोसिएशन एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर विभागीय अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में टोबैको ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज गंगवार, महामंत्री संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल ‘राधे’ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। इसके अलावा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कौशल, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अमित सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, धीरज अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, महामंत्री संगम शाक्य, अजय अग्रवाल एडवोकेट, राजेश अग्निहोत्री एडवोकेट, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य नारायण वर्मा, नगर अध्यक्ष रोहित गुप्ता, मंत्री रसिक अग्रवाल, विनोद गंगवार, आलोक गुप्ता, प्रवीन यादव, तंबाकू व्यापारी राजीव गुप्ता, नफीस, विवेक बंसल, पंकज अग्रवाल, सोनू गंगवार, उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तथा गायत्री परिवार के सुरेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों और राज्य कर विभाग के अधिकारियों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित हुआ, जिससे कर संबंधी समस्याओं के समाधान और विभाग-व्यापारी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सार्थक पहल हुई।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *