बकरीद को लेकर फतेहगढ़ पुलिस अलर्ट: सड़कों पर उतरे अफसर, कायमगंज में किया फ्लैग मार्च |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

कायमगंज/ फर्रुखाबाद/फतेहगढ़।

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए फतेहगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद ने कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्त के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीम ने लोगों से संवाद कर शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के निर्देश भी दिए।

त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का एहसास देखने को मिला। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में भी हड़कंप मचा रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *