गंगा स्नान पर फतेहगढ़ पुलिस हाई अलर्ट, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/फतेहगढ़।

गंगा दशहरा के अवसर पर जिले के प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए घाटों पर पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी संवेदनशील घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

थाना कादरीगेट क्षेत्र के प्रसिद्ध पांचाल घाट, थाना कमालगंज के सिंघी रामपुर घाट और थाना शमसाबाद के ढाई घाट पर सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी लगातार घाटों पर गश्त करते हुए श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

भीड़ पर पैनी नजर रखने के लिए प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए घाटों पर नावों के साथ गोताखोरों की भी तैनाती की गई है। पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील कर रही है।

प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसी को लेकर पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार घाटों पर निगरानी कर रही हैं, ताकि मेले का आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जा सके।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *