संकिसा रोड चौड़ीकरण का विरोध: PWD के नोटिस से आक्रोशित व्यापारियों ने बंद रखा बाजार, DM को सौंपा ज्ञापन |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

मोहम्मदाबाद/फर्रुखाबाद।

संकिसा रोड पर प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा जारी नोटिस के विरोध में पूरे संकिसा रोड बाजार के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दिनभर बाजार पूरी तरह बंद रहने से क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा।

व्यापारियों का आरोप है कि PWD ने सड़क के सेंटर पॉइंट से दोनों ओर 14-14 मीटर भूमि खाली करने का आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से दुकानदारों को केवल तीन दिन का समय दिया गया है, जिससे व्यापारियों में भारी नाराजगी है। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में अतिक्रमण न हटाने पर विभाग खुद कार्रवाई करेगा और उससे होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी दुकानदारों की होगी।

इस फैसले से नाराज व्यापारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण पुराने मानकों के आधार पर होना चाहिए। उनका तर्क है कि पूर्व में सड़क से करीब 10 मीटर दूरी पर नाली निर्माण कराया गया था, इसलिए उसी सीमा को आधार बनाकर कार्य किया जाए। व्यापारियों का कहना है कि अचानक 14 मीटर की सीमा तय कर देने से बड़ी संख्या में दुकानें टूट जाएंगी और कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।

मामले को लेकर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष बृजेश दुबे तथा भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के ब्लॉक प्रभारी क्षेत्रपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में करीब 50 से अधिक व्यापारी एकजुट हुए। सभी व्यापारी निजी बस से फर्रुखाबाद स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर रोक लगाने और पुराने मानकों के अनुसार सड़क चौड़ीकरण कराने की मांग की।

व्यापारियों और किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया और जबरनप कार्रवाई की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी तनावपूर्ण स्थिति की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *