मेहंदी वाले बाबा का 36वां वार्षिक मेला 26 मई को, तैयारियां तेज |

2 Min Read

कायमगंज, फर्रुखाबाद।

आस्था और श्रद्धा का प्रतीक मेहंदी वाले बाबा का 36वां वार्षिक मेला एवं विशाल भंडारा आगामी 26 मई, मंगलवार को बाईपास घसिया चिलौली कम्पिल रोड स्थित मेला स्थल पर बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर आयोजक समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी क्रम में नगर के एक गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अरविंद कुमार अग्रवाल ने की, जबकि संचालन आसिफ मंसूरी ने किया। बैठक में मेले को सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई तथा श्रद्धालुओं और समिति सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में तय किया गया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रसाद वितरण, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। साथ ही दुकानदारों को सड़क से दो मीटर अंदर दुकान लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी रहे।

आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में समिति के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

बैठक में समिति अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू गंगवार (बाबा जी) सहित अरविंद कुमार, मल्लू यादव, रमेश चंद्र, संजय गुप्ता, अजय गंगवार, विनीत सक्सेना, अजीत सिंह पटेल, प्रमोद शर्मा, नीलू दुबे, होते लाल, राम सिंह, जगत सिंह, लखपति सक्सेना, हर्षित गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *