ए.पी. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देखा लोकतंत्र का मंदिर, करीब से जानी विधानसभा की कार्यप्रणाली, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद /

ए.पी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के तहत उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ का दौरा किया। इस दौरान कायमगंज की विधायक डॉ. सुरभि गंगवार के नेतृत्व में विद्यालय का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा पहुंचा, जहां बच्चों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की।

विधानसभा भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सदन, आर्ट गैलरी, म्यूजियम और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन किया। बच्चों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था, विधायी गतिविधियों और कार्यपालिका की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष और विधायक से विभिन्न जिज्ञासापूर्ण प्रश्न भी पूछे, जिनका उन्होंने सरलता और धैर्यपूर्वक उत्तर दिया।

बच्चों ने कहा कि टीवी और दूरदर्शन पर दिखाई देने वाली विधानसभा को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अनुभव बेहद प्रेरणादायक रहा। उन्होंने बताया कि इतने बड़े पदों पर होने के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष और विधायक का सरल एवं सौम्य व्यवहार उन्हें काफी प्रभावित कर गया।

भ्रमण के उपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अंजली पांडे एवं भाजपा नेता अवनीश चतुर्वेदी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल और विधायक डॉ. सुरभि गंगवार को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अंजली पांडे, भाजपा नेता अवनीश चतुर्वेदी, शिक्षक अनूप पांडे, प्रिया गंगवार और राजमोहन राय सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने इस शैक्षिक भ्रमण के लिए विधायक डॉ. सुरभि गंगवार का आभार व्यक्त किया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *