भैंसा चोरी के विवाद में दो पक्ष भिड़े: हुआ खूनी संघर्ष इलाज के दौरान युवक की हुई मौत 2 घायल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज |

कोतवाली क्षेत्र में पुरानी मुकदमेबाजी की रंजिश ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। जौरा रोड स्थित एक तंबाकू गोदाम में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जहां मारपीट में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार गांव उलियापुर निवासी बांकेलाल नागर (39) और गांव चिलौली निवासी दूसरे पक्ष के बीच वर्ष 2024 से विवाद चला आ रहा था। बताया गया कि दूसरा पक्ष जौरा रोड स्थित तंबाकू एक गोदाम में रह रहा था। तीन दिन पहले बांकेलाल का भैंसा चोरी हो गया था। इसी सिलसिले में वह अपने भाई राजकुमार (27) के साथ रविवार सुबह करीब 10 बजे गोदाम पहुंचे थे।

आरोप है कि गोदाम पहुंचते ही दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। पथराव भी हुआ। मारपीट में बांकेलाल और उनके भाई राजकुमार घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से करन (20) और पुष्पेंद्र (31) को भी चोटें आईं। घायल राजकुमार के अनुसार, आरोपियों ने बांकेलाल को गोदाम के अंदर खींचकर बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।

चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बांकेलाल को डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में महिलाएं सीएचसी पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने दूसरे पक्ष के घायल करन और पुष्पेंद्र को सुरक्षा के तहत अस्पताल के एक कक्ष में रखा।

तनाव को देखते हुए सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने सर्किल के सभी थानों का फोर्स मौके पर बुला लिया। हंगामे के बाद पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

मृतक बांकेलाल अपने पीछे बड़ा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पहली पत्नी रमा देवी से चार बच्चे—नीलेश (14), निखिल (10), नितिन (9) और नंदनी (17) हैं, जबकि दूसरी पत्नी पूजा देवी से नेहा (19), आदू (8) और आराधना (5) हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *