मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना: योजना का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गो एवं नगरों से जोड़ना |

2 Min Read

फर्रुखाबाद:

जिला प्रशासन ने गांव में बस सेवा के लिए मार्गो का निर्धारण कर दिया है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गठित समिति की बैठक हुई। बैठक में सहायक संमभागीय परिवहन अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित समिति के समस्त एवं आवेदक उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन विशेष सचिव (परिवहन) के अनुपालन में किया गया।बैठक के दौरान प्राप्त आवेदनों पर विचार विमर्श करते हुए आवेदकों ‌से विस्तृत चर्चा ‌ की गई तथा जनपद में ग्राम परिवहन सेवा के संचालन हेतु विभिन्न प्रस्तावित मार्ग पर सहमति बनाई गई | बैठक में जिन प्रमुख मार्गो पर ग्राम परिवहन सेवा संचालन हेतु सहमति बनी है उनमें से मुख्य रूप से निम्न मार्ग शामिल हैं।

सिवारा – कम्पिल

कायमगंज – फर्रुखाबाद

इकलहरा- कम्पिल- कायमगंज -फर्रुखाबाद

रुदायन – कम्पिल – कायमगंज – फर्रुखाबाद

नगला जवाहर – कुतुलपुर

गुजरपुर – अमृतपुर- राजेपुर -फर्रुखाबाद

विरियाडाडा- शमसाबाद -फर्रुखाबाद

कडहर – सलेमपुर -चाचूपुर – पांचाल घाट फरुखाबाद

दहिलिया- संकिसा -नीबकरोरी- मोहम्मदाबाद

फर्रुखाबाद खिरिया- सीगनपुर -सकिसा – नीवकरोरी मोहम्मदाबाद

फर्रुखाबाद कुआखेडा – शमसाबाद –

फैजाबाग- हथियापुर- फर्रुखाबाद

गदनपुर तुर्रा – जरारी- रजीपुर – कमालगंज -फर्रुखाबाद

जिला अधिकारी ने निर्देशित किया कि चयनित मार्गो पर ग्राम परिवहन सेवा का संचालन नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के सुगम,सुलभ, और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गो एवं नगरों से जोड़ना है जिससे आवागमन के साथ साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर शीघ्र ही संचालन प्रारंभ कराया जाए।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *