खेत में अचानक निकला विशालकाय अजगर: ग्रामीणों में फैली दहशत, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

मेरापुर/कायमगंज/फर्रुखाबाद/

थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम पुनपालपुर में सोमवार को उस समय ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जब खेत में बने बिल से अचानक एक विशालकाय अजगर बाहर निकल आया। खेत में अजगर को देखकर वहां मौजूद किसान के होश उड़ गए। देखते ही देखते गांव में इसकी खबर फैल गई और विशाल अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पुनपालपुर निवासी ओमपाल सिंह सोमवार को अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में बने एक बिल पर पड़ी, जहां से अचानक एक विशाल अजगर बाहर निकलता दिखाई दिया। अजगर का आकार देखकर वह घबरा गए। उन्होंने बिना देर किए आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया और खेत में अजगर की मौजूदगी से पूरे गांव में हलचल मच गई।

ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अजगर को पकड़ने का जोखिम नहीं उठाया और तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने सावधानी बरतते हुए ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

वन दरोगा अमित कुमार ने बताया कि अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद उसके प्राकृतिक आवास के अनुकूल सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूरी कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

गनीमत रही कि समय रहते वन विभाग की टीम पहुंच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। अजगर के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *