खाद्य वस्तुओं की महंगाई, जमाखोरी और मिलावट के विरोध में भाकियू (पीडीए शक्ति) की पंचायत, दी चेतावनी |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

भारतीय किसान यूनियन (पीडीए शक्ति) की एक महत्वपूर्ण पंचायत कैंप कार्यालय, मो. जवाहरगंज में आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री मंजेश यादव द्वारा किया गया।

पंचायत में सर्वसम्मति से त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ती महंगाई, खाद्य पदार्थों में मिलावट और कालाबाजारी को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई और प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाए गए।

महंगाई और जमाखोरी से आम जनमानस परेशान

किसान नेताओं ने कहा कि वर्तमान में त्योहारों का सीजन चल रहा है, लेकिन खाद्य वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनमानस की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है। सब्जी से लेकर चीनी, गुड़, दाल, तेल और चावल तक के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लिए घर चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ बड़े उद्योगपति और व्यापारी खाद्य वस्तुओं की भारी जमाखोरी कर कालाबाजारी कर रहे हैं, जिससे जनता को मजबूरन महंगे दामों पर सामान खरीदना पड़ रहा है।

मिलावटखोरी और दोहरे रवैये का आरोप

पंचायत में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि बाजार में बिकने वाले बेसन, घी, तेल, दूध, दही, पनीर, रिफाइंड और देसी घी मानक के अनुसार नहीं बिक रहे हैं, बल्कि इनमें खुलेआम मिलावट की जा रही है।

आरोप लगाया गया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी बड़े-बड़े उद्योगपतियों और बड़ी गोदामों पर छापेमारी करने के बजाय केवल छोटे दुकानदारों को निशाना बना रहे हैं और सैंपलिंग के नाम पर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं, जबकि बड़े जमाखोरों को बचाया जा रहा है।

मिठाइयों में केमिकल और घटतौली का मुद्दा

किसान यूनियन ने यह भी मुद्दा उठाया कि त्योहारी सीजन में कुछ मिष्ठान भंडार मानक के विपरीत मिठाइयां बेच रहे हैं। मिठाइयों को आकर्षक बनाने के लिए स्वास्थ्य के लिए हानिकारक केमिकलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के साथ घटतौली का खेल भी धड़ल्ले से चल रहा है, जिस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जमाखोरों, मिलावटखोरों और घटतौली करने वालों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय किसान यूनियन ( पीडीए शक्ति) बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *