अमरोहा में एमडीए की फर्जी टीम बनाकर वसूली करने में तीन पर रिपोर्ट

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

अमरोहा में एमडीए की फर्जी टीम बनाकर वसूली करने में तीन पर रिपोर्ट

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

गजरौला। अमरोहा जनपद में एमडीए की फर्जी टीम बनाकर अवैध वसूली करने के मामले में पुलिस ने नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

गजरौला के सुल्तान नगर निवासी चंद्रभान सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 26 अक्तूबर की शाम करीब 5:30 बजे डिडौली कोतवाली क्षेत्र के छोटी पायंती कलां गांव निवासी शाहिद हुसैन समेत तीन लोग बोलेरो से उनके पास पहुंचे।

तीनों ने खुद को एमडीए का अधिकारी-कर्मचारी बताकर मकान बनाने की अनुमति और एनओसी के बारे में जानकारी ली। मकान सील करने की धमकी देकर पांच हजार रुपये मांगे। चंद्रभान ने दो हजार रुपये दे दिए। आरोपी बाकी रुपये नहीं देने पर मकान जेसीबी से ध्वस्त कराने की धमकी देकर चले गए।

चंद्रभान को शक तब हुआ, जब आरोपी गाड़ी में तेल डलवाने के लिए 500 रुपये लेने पर सहमत हो गए। एमडीए कार्यालय में जानकारी करने पर उनके फर्जी टीम के सदस्य होने की पुष्टि हुई।

बुधवार को एमडीए के एई राजीव गोविल के साथ चंद्रभान थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने शाहिद हुसैन और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *