भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या गणना के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद।

Ad image

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण ‘जनसंख्या गणना’ के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार, फतेहगढ़ में किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनसंख्या गणना से संबंधित कार्यों, निर्धारित प्रक्रियाओं एवं दायित्वों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। जनगणना कार्य को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन करने पर बल दिया गया।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसकी सफलता के लिए सभी संबंधित कार्मिकों का प्रशिक्षित होना तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना आवश्यक है। उन्होंने जनगणना के दौरान सही एवं विश्वसनीय आंकड़ों का संकलन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश एवं प्रदेश की विकास योजनाओं, नीतियों के निर्धारण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अतः इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना प्रभारी परखी भार्गव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना, 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक आमजनमानस की गणना एवं 04 जनवरी 2027 को शाम 06 बजे से 12 बजे तक बेघर लोगों की गणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 03 मास्टर ट्रेनर द्वारा 70 फील्ड ट्रेनरों को PE एप के माध्यम से डिजिटल रूप में आमजनमानस की गणना के समय प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर गृह स्वामियों एवं सदस्यों से पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों के उत्तर की जानकारी एकत्र करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी एस0पी0 सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *