गांधी जयंती पर सांसद मुकेश राजपूत और सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने दिया सेवा, संवेदना और स्वच्छता का संदेश |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

Ad image

फर्रुखाबाद।

गांधी जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेवा, संवेदना, स्वच्छता और जनस्वास्थ्य का संदेश दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय एवं फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने पांचाल घाट स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर चिन्हित 10 कुष्ठ रोगियों को फल एवं मिठाई वितरित की। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों को भी फल वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से कुष्ठ रोगियों के प्रति समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इसके उपरांत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया गया। गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन एवं विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान क्षय रोग विभाग द्वारा चिन्हित 20 टीबी मरीजों को सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा पोषण पोटली वितरित की गई। इस अवसर पर टीबी मरीजों को उपचार के साथ पौष्टिक आहार लेने, नियमित दवा का सेवन करने तथा बीमारी से लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सीएमओ ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए मरीजों को समय से उपचार, पौष्टिक आहार तथा परिवार और समाज का सहयोग मिलना बेहद महत्वपूर्ण है।

सांसद मुकेश राजपूत ने गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छता और सेवा के महत्व पर जोर दिया। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ अपने घर, आसपास के क्षेत्र और सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक कटारिया, डॉ. आरसी माथुर, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुनय कुटार, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. परीक्षित सफीर, मलेरिया निरीक्षक नरजीत कटियार, दीपांशु यादव सहित जिला क्षय रोग कार्यालय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *