फर्रुखाबाद न्यूज़:- कन्या विद्यालय की फेंसिंग काटकर घुसे चोर, विज्ञान कक्ष का ताला तोड़ लाखों का सामान पार |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कंटीले तार काटकर कन्या विद्यालय में घुसे चोर, विज्ञान कक्ष का ताला तोड़ लाखों का सामान समेट ले गए

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

Ad image

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के पितौरा गांव स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने बुधवार रात धावा बोलकर स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। चोर बाउंड्री पर लगी कंटीले तारों की फेंसिंग काटकर विद्यालय परिसर में दाखिल हुए और विज्ञान कक्ष का ताला तोड़कर वहां रखा सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर हुई तो हड़कंप मच गया।

बताया गया कि चोरों ने विद्यालय के विज्ञान कक्ष को निशाना बनाया। ताला तोड़ने के बाद चोर कमरे में रखा सामान खंगालते रहे। इस दौरान बच्चों के मिड-डे मील में इस्तेमाल होने वाले बर्तन, गैस कुकर, भगौना, तसले सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। इसके अलावा एक एलईडी, सिलाई मशीन, फर्राटा पंखा, दो खेल किट, खुरपी, फावड़ा और पायदान समेत विद्यालय की जरूरत का कई सामान भी चोर अपने साथ ले गए।

गुरुवार सुबह विद्यालय की रसोइया जब पहुंची तो विज्ञान कक्ष का दरवाजा टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई जरूरी वस्तुएं गायब थीं। रसोइया ने तत्काल विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रभा कुमारी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने चोरी के तरीके और चोरों के आने-जाने के रास्ते की जानकारी भी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विद्यालय में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण चोरों ने आसानी से वारदात को अंजाम दे दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा कर चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *