फर्रुखाबाद न्यूज़:- गाली-गलौज ने मचाया बवाल! याकूतगंज में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों की बरसात, 7 घायल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

याकूतगंज/फर्रुखाबाद |

Ad image

गांव में गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने के साथ ईंट-पत्थर भी बरसाए गए। अचानक हुए संघर्ष से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया।

बताया गया कि विवाद की शुरुआत पड़ोसियों के बीच गाली-गलौज को लेकर हुई। एक पक्ष के घायल सुधीर कुमार ने आरोप लगाया कि पड़ोसी बेवजह गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के उदित ने भी आरोप लगाया कि विवाद की शुरुआत पड़ोसियों की ओर से गाली-गलौज करने से हुई।

मारपीट में सुमित कुमार (27) और सुधीर कुमार (42) घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से सिमरन (25), प्रिंस (20), सोनल (20), शिल्पी (23) और उदित (19) को चोटें आई हैं। सभी घायलों का लोहिया अस्पताल में उपचार कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।

कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गाली-गलौज और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *