जयकारों से गूंजा लोहे वाली गोदाम, भक्ति में सराबोर, ढोल-नगाड़ों और भजनों के बीच विराजे गणपति बप्पा, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
5 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

Ad image

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर लोहे वाली गोदाम क्षेत्र मंगलवार को गणपति भक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। सुबह से ही भगवान गणेश की स्थापना को लेकर तैयारियां चलती रहीं। शाम होते-होते पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जैसे ही भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा को विधि-विधान के साथ विराजमान कराया गया, श्रद्धालुओं ने एक स्वर में “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जयकारे लगाकर वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ गणपति महाराज का भव्य स्वागत

लोहे वाली गोदाम क्षेत्र में आयोजित गणपति स्थापना समारोह में पंडित शलेंद्र कुमार दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भगवान गणेश को पुष्प, फल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा कर गणपति महाराज का आशीर्वाद लिया।

प्रतिमा के विराजमान होते ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बना। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भगवान गणेश के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं का कहना था कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आराधना से शुभ कार्यों का शुभारंभ होता है और जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना की जाती है।

भजनों की स्वर-लहरियों में देर तक झूमते रहे श्रद्धालु

शाम करीब 6:30 बजे रात के 12:00 बजे तक भजन-कीर्तन का शुभारंभ हुआ। भजन गूंजते ही श्रद्धालु गणपति भक्ति में लीन हो गए। भजन-कीर्तन के दौरान भक्तों ने तालियां बजाकर और जयकारे लगाकर अपनी आस्था व्यक्त की। धार्मिक गीतों और भक्ति संगीत से वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा।

भजन-कीर्तन में महिलाओं और बच्चों की भी विशेष सहभागिता रही। पूजा स्थल पर देर तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। लोगों ने गणपति महाराज के दर्शन किए और एक-दूसरे को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।

अमित सेठ की ओर से लगाया गया छप्पन भोग गणपति महाराज के चरणों में श्रद्धा और भक्ति के साथ अमित सेठ की ओर से छप्पन भोग लगाया गया। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से सजे भोग को भगवान गणेश को विधि-विधान से अर्पित किया गया। छप्पन भोग के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार, व्यापार मंडल की और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल अमित सेठ, जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता अमन मिश्री, वृंदावन के भजन गायक जी महाराज, शोभित रस्तोगी, पुनीत रस्तोगी, मोहित गर्ग, पायल सेठ, अनुभ रस्तोगी, पारुल रस्तोगी, रुचि गुप्ता, रिषभ सेठ, परी सेठ, अमित पालीवाल, विनीत सेठ, राहुल वर्मा, प्रवाल शर्मा उमंग सेठ और बुलाकी वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

आरती शुरू होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा स्थल पर एकत्र हो गए। हाथों में आरती की थाल और जुबां पर गणपति महाराज के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से आरती में सहभागिता की।

विनोद सक्सेना, आयुष गुप्ता, देव गुप्ता, लाविक गुप्ता और सीताराम सक्सेना सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आरती में सहभागिता की। वहीं विनीत सेठ, समर्थ सेठ, और रोहित अग्रवाल ने भी गणपति महाराज की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया।

गणपति उत्सव को लेकर क्षेत्र में बना उत्सव का माहौल

भगवान गणेश के विधिवत विराजमान होते ही लोहे वाली गोदाम क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। आसपास के लोग भी आयोजन में शामिल होने पहुंचे। बच्चों और युवाओं में गणपति उत्सव को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।

आयोजकों के अनुसार गणपति उत्सव के दौरान नियमित रूप से पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आने वाले दिनों में भी श्रद्धालुओं की सहभागिता से विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।

ये लोग रहे प्रमुख रूप से मौजूद

कार्यक्रम में अभिषेक गुप्ता मीडिया प्रभारी, राजीव सेठ, विभु सेठ, अमित पालीवाल, कालू शर्मा, हैप्पी शर्मा, नानू शर्मा, बबलू ट्रेलर, महेंद्र, विकास सेठ, आलोक, उमंग सेठ, सीताराम सक्सेना, विनोद सक्सेना, चंदन सक्सेना, समर्थ सेठ, सार्थक सेठ, दीपाली सेठ, छाया सेठ, माया सेठ, सुचिता सेठ और सृष्टि सेठ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *