कीलर मऊ में सपा की PDA पंचायत, 2027 का चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है – पूर्व मंत्री आलोक शाक्य
एटा।* विधानसभा एटा के ग्राम कीलर मऊ में बुधवार को समाजवादी पार्टी द्वारा शाक्य, सैनी, कुशवाहा, मौर्य समाज की PDA पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मंत्री और मैनपुरी के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा कि 2027 का चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, किसानों को खाद नहीं मिल रही है, महंगाई आसमान छू रही है। भाजपा सरकार में फर्जी एनकाउंटर और महिला उत्पीड़न में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। उन्होंने मौजूद लोगों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि इस बार चुनाव में जाति-धर्म नहीं, बल्कि भूख, बेरोजगारी और महंगाई मुख्य मुद्दा होंगे। जनता नफरत की राजनीति को नकार देगी।
PDA पंचायत को पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, सत्तन शाक्य, अशरफ हुसैन, जसवीर सिंह, सत्यवीर सिंह दिवाकर, जहीर अहमद, राकेश राजपूत, रामसेवक पहलवान, महेश वर्मा, फहीम उद्दीन वारसी, अनिल प्रमुख, मंजीत यादव, जसवंत शाक्य, अनिल सागर, श्रवण कश्यप, शशि प्रभा शाक्य, नवीन बघेल आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के आयोजक जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव रहे। संचालन जिला महासचिव भूपेन्द्र प्रजापति ने किया और अध्यक्षता महेन्द्र सिंह शाक्य ने की।
इस अवसर पर संदीप यादव, अमर सिंह वर्मा, जमशेद आलम, वीरपाल सिंह लोधी, राजीव यादव, शाहरुख खान, राहुल सेलार, दुर्गेश आनन्द बाल्मीकि, हेमंत बघेल, अफजल खान, अवधेश दुहाई, विजय सिंह, महेन्द्र प्रजापति, इब्राहिम अली, सामी उल्लाह, जीतू यादव सहित बड़ी संख्या में शाक्य, कुशवाहा, सैनी, मौर्य समाज के लोग मौजूद रहे।

