एआरटीओ शिवम यादव ने मानकों की धज्जियां उड़ाकर सड़कों पर दौड़ रहे कई स्कूली वाहनों को किया सीज

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

एआरटीओ शिवम यादव ने मानकों की धज्जियां उड़ाकर सड़कों पर दौड़ रहे कई स्कूली वाहनों को किया सीज

Ad image

एटा। मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 अभियान के अंतर्गत जिलेभर में एआरटीओ शिवम यादव द्वारा स्कूली वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा उपकरण, परिचालक सहित अन्य निर्धारित मानकों की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर चालान, वाहन निरुद्ध करने समेत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को एआरटीओ शिवम यादव द्वारा रिजोर क्षेत्र में 01 बिना फिटनेस बस एवं बच्चों का परिवहन कर रही 2 प्राइवेट ईको कार को सीज कर दिया गया, साथ ही मिरहची थानाक्षेत्र में 01 बिना परमिट दौड़ रहे स्कूली वाहन को सीज कर सख्त कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त एआरटीओ शिवम यादव द्वारा स्कूल वाहनों में परिचर (अटेंडेंट) की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने हेतु भी वाहनों की जांच की गई l परिचार न पाय जाने पर संबंधित 33 वाहनों को नोटिस प्रेषित किये गए हैं।

एआरटीओ शिवम यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 अभियान का मुख्य उद्देश्य है किसी भी हाल में छात्र-छात्राओं के जान-माल से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अगर स्कूली वाहन मानकों की अनदेखी करेंगे, नियमों का उल्लंघन करेंगे तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *