फर्रुखाबाद न्यूज़:- होमगार्ड के पैर को कुत्ते ने 10 मिनट तक दबोचा, पैंट फटी, लोहिया अस्पताल में इलाज |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/

Ad image

ड्यूटी के दौरान फर्रुखाबाद में एक होमगार्ड उस समय बुरी तरह घायल हो गया, जब पीछे से आए एक पागल कुत्ते ने अचानक उसके पैर को अपने जबड़ों में दबोच लिया। होमगार्ड ने पैर छुड़ाने के लिए पूरी ताकत लगा दी, लेकिन कुत्ते की पकड़ इतनी मजबूत थी कि करीब 10 मिनट तक वह पैर को नहीं छोड़ सका। इस दौरान होमगार्ड की पैंट तक फट गई और पैर में दांत लगने से गहरा जख्म हो गया।

घटना दोपहर करीब दो बजे देवरामपुर क्रॉसिंग के पास तिराहे की है। यहां ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड सोमदत्त मिश्रा निवासी सरेसर गांव, हरदोई यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान अचानक पीछे से एक कुत्ता उन पर झपटा और उनके पैर को दबोच लिया। अचानक हुए हमले से सोमदत्त घबरा गए और पैर झटककर कुत्ते से खुद को छुड़ाने की कोशिश करने लगे, लेकिन कुत्ते ने पैर पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े साथी, डंडों से किया मुकाबला

होमगार्ड की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद साथी जवान मौके पर पहुंचे। कुत्ते को हटाने के लिए उन्होंने डंडों का सहारा लिया, लेकिन वह काफी देर तक पैर छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। करीब 10 मिनट तक चली मशक्कत के बाद कुत्ते ने सोमदत्त का पैर छोड़ा। इस दौरान उसके दांत लगने से पैर में गहरा घाव हो गया और खून निकलने लगा।

पहले लोहिया अस्पताल, फिर एंटी-रेबीज इंजेक्शन के लिए भेजा

घटना के बाद साथी होमगार्ड घायल सोमदत्त को तत्काल लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए लिंजीगंज स्थित सिविल अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद देवरामपुर क्रॉसिंग पर ड्यूटी करने वाले अन्य होमगार्डों के साथ ही स्थानीय लोगों में भी आवारा और आक्रामक कुत्तों को लेकर दहशत है। अचानक हुए इस हमले ने ड्यूटी पर तैनात जवानों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *