CMO ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण; दवाओं, सफाई और रिकॉर्ड्स की जाँची धरातली स्थिति, दिए सख्त निर्देश |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद |

Ad image

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने पीएचसी खिमसेपुर एवं धीरपुर (मोहम्मदाबाद) का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। सीएमओ के अचानक निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्रों में मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं से लेकर दवाओं के स्टॉक, साफ-सफाई और अभिलेखों तक का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए स्टॉक का सत्यापन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों के लिए आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहनी चाहिए और स्टॉक रजिस्टर में प्रत्येक दवा का रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट किया जाए। दवाओं के अभाव में मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

सफाई व्यवस्था पर भी कड़ी नजर

सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर, मेडिकल रूम तथा मरीजों के बैठने वाले स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिलना चाहिए। सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रजिस्टर खुलवाकर देखे, रिकॉर्ड दुरुस्त रखने की हिदायत

निरीक्षण के दौरान ओपीडी, दवा वितरण सहित अन्य जरूरी अभिलेख भी चेक किए गए। सीएमओ ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी रजिस्टर समय से अपडेट किए जाएं और प्रत्येक प्रविष्टि सही तरीके से दर्ज हो। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों के रिकॉर्ड में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

मरीजों से व्यवहार में संवेदनशीलता जरूरी

सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाला प्रत्येक मरीज विभाग की प्राथमिकता है। मरीजों और उनके तीमारदारों को समय पर परामर्श, जांच और दवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए।

सीएमओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इन केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए लोगों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने संकेत दिया कि स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं पर निगरानी आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *