फर्रुखाबाद |
विकास खण्ड शमसाबाद की शहीद विनोद कुमार पौधशाला हजियापुर में जिला पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सदस्य फर्रुखाबाद सुमन श्रीवास्तव के पति धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने वन विभाग पौधशाला में औचक निरीक्षण किया जिसमें वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित मिले।

उन्होंने बताया कि मेरा प्रयास है कि पौधशाला में नींबू अमरुद जामुन अनार इमली बरगद पीपल सागौन नीम आदि उपलब्ध प्रजातियां हमारी नर्सरी में मौजूद है । हम लोग शासन की मंशा के अनुसार हर छोटे बड़े पेड़ को लगाते हैं । और उनकी देखभाल करते हैं मेरा प्रयास है कायमगंज तहसील में हजियापुर पौधशाला नंबर एक पर देखी जाए क्योंकि हम लोग दिन-रात पौधशाला में मेहनत करते हैं जिसका परिणाम आज छोटे बड़े पेड़ को देखने में मिल रहा है वही कायमगंज रेंजर राजेश कुमार ने बताया है कि रोशनाबाद एवं हजियापुर में 121253 पौधे उपलब्ध है वही श्रीवास्तव ने कहा है अच्छी जिले की पौधशाला की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी इस मौके पर वन विभाग के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

