फर्रुखाबाद न्यूज़:- आलू किसानों की बदहाली को लेकर कृषि मंत्री से मिले अजय अनमोल, सौंपा मांग पत्र |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद |

Ad image

किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने आलू किसानों की बर्बादी से कृषि मंत्री को अवगत कराया है। किसान नेता अजय अनमोल ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के आलू किसानों की समस्याओं से कृषि मंत्री को अवगत कराया और किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया।

10 सितंबर 2026 को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीड बिल को लेकर तैयार किए गए प्रारूप पर चर्चा और सुझाव के लिए देश के किसान नेताओं की हाईलेवल बैठक बुलाई थी, जिसमें किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल भी शामिल हुए थे।

किसान नेता अजय अनमोल ने कृषि मंत्री को किसान हित में अपने सुझाव दिए।बैठक के बाद किसान नेता अजय अनमोल ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान को आलू किसानों की बर्बादी से अवगत कराया और उन्हें आलू किसान आंदोलन की मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपकर किसानों की समस्याएं हल करने की मांग की।

किसानों ने किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल के नेतृत्व में 7 सितंबर 2026 को प्रदेशव्यापी आलू आंदोलन की शुरुआत फर्रुखाबाद से की है। अब 18 सितंबर 2026 को कन्नौज में कलेक्ट्रेट पर आलू आंदोलन के तहत किसानों का प्रदर्शन किया जाएगा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *