फर्रुखाबाद न्यूज़:- ढाई घाट पुल से गंगा नदी में कूदा युवक, दो दिन बाद भी सुराग नहीं, तलाश जारी |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

रिपोर्ट महेश वर्मा |

शमशाबाद, फर्रुखाबाद।

ढाई घाट पुल पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। थाना क्षेत्र के ढाई घाट पुल से एक 35 वर्षीय युवक के नदी में जाने की सूचना पर थानाध्यक्ष सचिन चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तत्काल तलाशी अभियान शुरू कराया गया।

Ad image

शनिवार सुबह तक नहीं लगा सुराग

पुलिस के अनुसार देर शाम तक चले तलाशी अभियान के बाद शनिवार सुबह फिर से गोताखोरों को लगाया गया। शनिवार सुबह 10 बजे तक और पूरा दूसरा दिन गुजर जाने के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका है। नदी में जलस्तर अधिक होने से तलाशी में दिक्कत आ रही है।

युवक की पहचान

युवक की पहचान राजा (35) पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम इनायतपुर, थाना सुरसा, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की बहन शमशाबाद थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में रहती हैं।

तीन बच्चों का पिता, दिल्ली में करता था सिलाई का काम

परिजनों के अनुसार राजा दिल्ली में रहकर सिलाई का कार्य करता था। वह तीन बच्चों का पिता है। बड़ी बेटी रिया 6 वर्ष, दूसरी बेटी आयुषी 3 वर्ष की है और एक माह पहले ही उसके घर बेटे का जन्म हुआ है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई है। घटना के बाद से पिता रामप्रकाश और मां माया देवी का बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा है।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि रक्षा बंधन से कुछ दिन पहले राजा अपने घर आया था। घर में पत्नी विनीता देवी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद वह नाराज होकर शमशाबाद के भगवानपुर में अपनी बहन के घर आ गया। वहां से वह अपने चचेरे बहनोई राम कुमार के साथ अपने पैतृक गांव इनायतपुर गया, जहां फिर विवाद की बात सामने आई।

इसके बाद दोनों वापस लौटते समय ढाई घाट पुल पर रुके थे, तभी यह घटना हुई। परिजनों का कहना है कि पारिवारिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *