फर्रुखाबाद न्यूज़:- प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से ग्रामीण बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, कानपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

रिपोर्ट संजीव सक्सेना |

फर्रुखाबाद/

Ad image

जनपद के राजेपुर स्थित ग्रामीण बैंक में तैनात शाखा प्रबंधक की पत्नी की बुधवार को प्रसव के बाद दुखद मौत हो गई। प्रसव के बाद लगातार हो रहे रक्तस्राव (ब्लीडिंग) के कारण उनकी हालत बिगड़ गई थी।डॉक्टरों की सलाह पर परिजन जब उन्हें गंभीर अवस्था में कानपुर ले जा रहे थे,तभी फतेहगढ़ के पास एंबुलेंस में उन्होंने दम तोड़ दिया।इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है,वहीं नवजात को एसएनसीयू (SNCU) में भर्ती कराया गया है।एक साल पहले ही हुई थी शादी मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले राकेश कुमार वर्तमान में फर्रुखाबाद के राजेपुर स्थित ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।शहर में वे कादरी गेट थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में निवास करते हैं। करीब एक साल पहले ही उनकी शादी रोशनी तिवारी से हुई थी।सामान्य डिलीवरी बताकर बाद में किया ऑपरेशन परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर रोशनी को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11:30 बजे प्रसव हुआ। शुरुआत में अस्पताल प्रबंधन ने सामान्य डिलीवरी होने की बात कही थी, लेकिन कुछ देर बाद बताया गया कि ऑपरेशन करना पड़ेगा।एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकते रहे परिजन ऑपरेशन और प्रसव के बाद रोशनी का रक्तस्राव बंद नहीं हुआ। लगातार खून बहने की वजह से उनकी हालत गंभीर होने लगी। स्थिति बिगड़ती देख परिजनों ने उन्हें शहर के ही एक दूसरे नर्सिंग होम में शिफ्ट किया। वहां भी शाम तक उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद वहां के डॉक्टरों ने जवाब देते हुए उन्हें कानपुर ले जाने की सलाह दी।लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित रात में बैंक मैनेजर राकेश कुमार अपनी पत्नी को एंबुलेंस से कानपुर लेकर जा रहे थे। एंबुलेंस जैसे ही फतेहगढ़ में नेकपुर के पास पहुंची, रोशनी ने दम तोड़ दिया। बदहवास राकेश कुमार पत्नी के शव को लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को घटना की मेमो भेज दी है। वहीं, मां की मौत के बाद नवजात शिशु को अस्पताल के एसएनसीयू (SNCU) वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। शादी के महज एक साल बाद हुई इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *