रिपोर्टर सुधीर सिंह |
कायमगंज/फर्रुखाबाद ।
नई बस्ती रोड स्थित एच.ओ. एकेडमी के सभागार में स्वाधीनता दिवस का पावन पर्व अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक और प्रेरक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों में देशभक्ति का जज्बा भर दिया।

उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समाज सेवा प्रत्येक नागरिक का प्राथमिक धर्म है। हम सभी को मिलकर समाज और देश की उन्नति में योगदान देना चाहिए।”

विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि अनगिनत वीरों के अमर बलिदानों के बाद हमें यह आजादी हासिल हुई है, और इसकी हिफाजत करना हम सभी का परम कर्तव्य है।

कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष शुभम रस्तोगी एवं पारुल रस्तोगी, प्रोफेसर रामबाबू मिश्रा, गीतकार पवन बाथम तथा विद्यासागर तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
स्वाधीनता दिवस समारोह का सफल एवं आकर्षक संचालन सौरभ चतुर्वेदी तथा नेहा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर अजीत शाक्य, विपिन पाठक, दिव्या पाल, वर्षा, असमी खान, मेहर नाज, ज्योति शर्मा, मुबाशिरा मंसूरी, सिम्मी पाल, हितेश मिश्रा एवं मोहम्मद शाहिद सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

