पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने कैंप कार्यालय पर फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फतेहगढ़/फर्रुखाबाद |

Ad image

80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ और गौरवशाली अवसर पर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा अपने कैंप कार्यालय परिसर में गरिमामय एवं भव्य ध्वजारोहण किया गया। तिरंगे को सलामी देने के उपरांत राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंगों में सराबोर हो उठा।

ध्वजारोहण समारोह के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने कैंप कार्यालय में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की निष्ठापूर्वक शपथ दिलाई। उन्होंने सभी कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और मुस्तैदी के साथ जनसेवा में समर्पित रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *