रिपोर्ट सुधीर सिंह |
कायमगंज/फर्रुखाबाद |
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा नवीन सब्जी मंडी (मंडी समिति) में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। देशभक्ति और उत्साह के माहौल में मुख्य अतिथियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराकर देश के अमर शहीदों को नमन किया।
गरिमामयी उपस्थिति और ध्वजारोहण
कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक आदरणीय लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कौशल, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राम प्रकाश यादव, जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित सेठ, नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष सतीश चन्द्र अग्रवाल और जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में ध्वजारोहण के साथ हुई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के संरक्षक डा० प्रमोद गुप्ता तथा डा० विकास शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
संगठन के पदाधिकारी और व्यापारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य रूप से:
- जिला कार्यकारिणी: वरिष्ठ जिला महामंत्री अभय कठेरिया, शिव कुमार शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष लखपति बाबू सक्सेना, जिला मंत्री अनुराग राठौर।
- नगर कार्यकारिणी: नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष दीपक राज अरोड़ा, अंकित अग्रवाल, प्रेम कमल गुप्ता, सुनील चक, मुस्तफा भाई, आलोक सक्सेना, विभोर सिंघल, अनुराग गंगवार, नगर संयुक्त महामंत्री प्रतीक राज कौशल, नगर वरिष्ठ मंत्री विनीत सक्सेना, नितिन अग्रवाल, नगर मंत्री संदीप जैन, दिलीप गुप्ता, नीरज रस्तोगी, आनन्द शाक्य, नरेश पालीवाल, अखिलेश शर्मा, अरुण सक्सेना।
- क्षेत्रीय व महिला मोर्चा: विधानसभा महामंत्री संगम शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल जी, कोषाध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, महिला जिलाअध्यक्षा रश्मि दुबे, महिला नगर अध्यक्षा मधु गंगवार, महिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर।
- विशेष सहयोगी: राजीव गुप्ता, अमरनाथ दुबे, वीरेंद्र यादव (वकील साहब), राजेश अग्निहोत्री, संजय बंसल, वीरेंद्र सिंह यादव (अध्यक्ष, सब्जी मंडी), हासिम नियाजी (महामंत्री, सब्जी मंडी), राकेश कठेरिया, धर्मवीर शर्मा और होरी लाल मिश्रा।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान लगभग 150 से अधिक व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मिष्ठान वितरण के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम
राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके उपरांत आयोजन समिति की ओर से उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।



