अमरोहा में 525 किलो फंगस लगा मिल्क केक नष्ट:2 क्विंटल दूध में मिलीं मक्खियां; रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का अभियान

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
4 Min Read

अमरोहा में 525 किलो फंगस लगा मिल्क केक नष्ट:2 क्विंटल दूध में मिलीं मक्खियां; रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का अभियान

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

Ad image

अमरोहा में रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिलेभर में अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को कई दुकानों और डेयरी पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान सिहाली जागीर में दो मिठाई की दुकानों पर फंगस लगा 525 किलोग्राम मिल्क केक मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।

नष्ट कराए गए मिल्क केक की अनुमानित कीमत करीब 1.57 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकान संचालकों को साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खराब या दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अभियान के दौरान सैदनगली क्षेत्र के हरियाणा गांव में एक डेयरी पर करीब दो क्विंटल दूध में मक्खियां मिलीं। दूषित पाए गए दूध को भी मौके पर नष्ट करा दिया गया। टीम ने कई स्थानों से दूध, मिल्क केक और रंगीन रसगुल्ले के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सिहाली जागीर स्थित न्यू स्वीट शॉप और जैनुल स्वीट शॉप की जांच की। यहां 525 किलोग्राम मिल्क केक फंगस लगा हुआ मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह के निर्देश पर पूरे मिल्क केक को नष्ट कराया गया। इसकी कीमत करीब 1.57 लाख रुपये आंकी गई है।

दुकान संचालकों को साफ-सफाई रखने, खाद्य पदार्थों को उचित तापमान और सुरक्षित स्थान पर रखने तथा खराब सामग्री की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी गई।

सैदनगली के हरियाणा गांव में रिफाकत की डेयरी पर टीम को करीब दो क्विंटल दूध में मक्खियां मिलीं। दूध दूषित पाए जाने के बाद उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

अधिकारियों ने डेयरी संचालक को स्वच्छता मानकों का पालन करने और दूध को सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश दिए।

टीम ने विभिन्न स्थानों से दूध और मिल्क केक के नमूने लिए। गोपाल की मिठाई की दुकान से मिल्क केक का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। दुकानदार को दुकान में साफ-सफाई रखने और खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित या अनावश्यक रंगों का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए गए।

धनौरा के मोहल्ला शिवपुरी स्थित अमित के मिठाई कारखाने से रंगीन रसगुल्ले का नमूना भी लिया गया। सभी नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने रक्षाबंधन को देखते हुए दूध, दुग्ध उत्पाद, खोया, पनीर और मिठाइयों के निर्माण व बिक्री स्थलों पर विशेष निगरानी शुरू की है। सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान रक्षाबंधन तक लगातार जारी रहेगा।

अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार और मनोज कुमार भी मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *