सेवा, सुशासन और विकास के 12 वर्ष: जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली आमजन की जिंदगी – प्रभारी मंत्री

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
4 Min Read

सेवा, सुशासन और विकास के 12 वर्ष: जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली आमजन की जिंदगी – प्रभारी मंत्री

*निर्धारित समय में पूर्ण हों विकास परियोजनाएं, लापरवाही किसी भी कीमत पर नहीं होगी बर्दाश्त – कैलाश सिंह राजपूत*

*कानून व्यवस्था, ऊर्जा सुधार और जनकल्याण योजनाओं पर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश*

डीबीटी से सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ, उत्तर प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर – प्रभारी मंत्री

एटा । राज्यमंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद प्रभारी मंत्री कैलाश सिंह राजपूत के जनपद आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों तथा विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि केन्द्र में मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, सुरक्षा एवं विकास को प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीबीटी प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में सीधे धनराशि पहुंचने से पारदर्शिता बढ़ी है तथा भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन के जीवन को सुगम बनाने का कार्य कर रही हैं।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने एवं माफिया तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप निवेश एवं औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को प्राप्त हो रहा है।

समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऊर्जा विभाग की विजिलेंस टीमें बिना बॉडी वॉर्न कैमरा, बिना परिचय पत्र तथा सक्षम अधिकारियों को सूचित किए किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करें। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खाद की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए तथा खाद की कालाबाजारी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि जिन विभागों की योजनाएं एवं परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा से विलंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। साथ ही पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि जनपद की कानून व्यवस्था मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखी जाए।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी ने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष बीजेपी प्रमोद गुप्ता, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, सदस्य विधान परिषद आशीष यादव, सांसद प्रतिनिधि फर्रुखाबाद अंकुर राजपूत, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र लोधी, ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, डीएफओ विपिन वर्मा,मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य,अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल,अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य,उपजिलाधिकारी एटा श्वेता सिंह, उपजिलाधिकारी राजकुमार मौर्य सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा किया गया।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *