राजेपुर / फर्रुखाबाद |
ग्राम सभा जैनापुर राजेपुर में श्री राम कथा पंडाल में विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं को पढ़ा साथ ही श्री राम कथा के आयोजक एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे,विकासखंड राजेपुर का यह पहला काव्य समारोह रहा जिसमें श्रोताओं की अच्छी खासी भीड़ रही इस अवसर पर आयोजक ज्ञानेंद्र सिंह एवं अंतराष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट कौशलेंद्र द्विवेदी, डॉ० मनोज चतुर्वेदी,ग्राम प्रधान प्रभाकर सिंह राठौर,राजेश गुप्ता,अतुल अग्निहोत्री व पूर्व अध्यापक श्यामप्रकाश सिंह,अध्यापक शिशुपाल सिंह सोमवंशी सहित समस्त ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और आए हुए अतिथि कवियों का सम्मान किया,कार्यक्रम में अध्यक्ष कवि के रूप में उपकार मणि उपकार रहे साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता की इस अवसर पर युवा कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से शमां बांधा युवा रचनाकारों में राममोहन शुक्ल,दिलीप कश्यप कलमकार,देवेश तिवारी,नीलकमल त्रिवेदी, प्रियांशु पाण्डेय,युवा रचनाकार विपिन अवस्थी,विभोर सोमवंशी,अजय अग्निहोत्री ने अपनी अपनी रचनाओं से माहौल को खुशनुमा बना दिया, कवि सम्मेलन का संचालन युवा साहित्यकार वैभव सोमवंशी ने किया,
जैनापुर की धरती पर प्रथम बार काव्य गोष्ठी का ऐसा अनुपम और अद्वितीय काव्य पाठ किया गया, सही मायने में कहें तो ऐसा विराट कवि सम्मेलन का आयोजन प्रथम बार किया गया,इस अवसर पर श्रोताओं की अच्छी खासी भीड़ ने कवियों के काव्यपाठ की शोभा बढ़ाई,कार्यक्रम के आयोजक ज्ञानेंद्र सिंह एवं संयोजक विपिन अवस्थी एड० ने समस्त अतिथियों का स्वागत सत्कार किया और कवियों की रचनाओं की बारम्बार सराहना की।
