फर्रुखाबाद:
भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार दोपहर शहर के डिग्गीताल क्षेत्र स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर एसी की मरम्मत के दौरान कप्रेशर फट जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।धमाके के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार थाना कादरी गेट क्षेत्र के मोहल्ला डिग्गी ताल स्थित आर इंटरप्राइजेज में एसी रिपेयरिंग का कार्य चल रहा था।इसी दौरान अचानक एसी का कप्रेशर तेज धमाके के साथ फट गया।विस्फोट इतना जोरदार था कि दुकान में मौजूद लोग दहशत में आ गए।हादसे में 40 वर्षीय नाजिम पुत्र नवी हसन निवासी नितगजा कोतवाली फरुखाबाद तथा 28 वर्षीय अताउल्लाह पुत्र नावेदुलल्ला निवासी बाबरपुर, थाना मऊदरवाजा गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा एसी की मरम्मत के दौरान तकनीकी कारणों से हुआ।धमाके की आवाज सुनकर आसपा येस कै लोग मौके पर पहुंच गए और राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया थाना कादरी गेट प्रभारी निरीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है सूचना मिलने पर मामले की जांच आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और संबंधित लोग हादसे के कारणों को जानकारी जुटाने में लगे हैं,जबकि घायलों की हालत पर चिकित्सकों की लगातार नज़र बनी हुई है।
