युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दो गिरफ्तार

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दो गिरफ्तार

प्रवीन पाठक

एटा। थाना नयागांव पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवती को पूर्व में ही सकुशल बरामद कर लिया गया था।

Ad image

ग्राम रामनगरिया आशाराम निवासी एक व्यक्ति ने 2 सितंबर 2026 की रात अपनी पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना थाना नयागांव में दी थी। रिश्तेदारियों में तलाश के बाद भी युवती का पता नहीं चलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 137(2) बीएनएस को हटाते हुए धारा 87 और 69 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सुनील कुमार पुत्र सत्यवीर निवासी नगला विशुन, थाना नयागांव और अरशद अली पुत्र रियालत अली निवासी रामनगरिया आशाराम, थाना नयागांव को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनिन्द्र कुमार, कांस्टेबल कुशल कुमार और कांस्टेबल फईम शामिल रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *