पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने फर्रुखाबाद पहुंचकर भाजपा की दिवंगत वरिष्ठ नेत्री डॉ. रजनी सरीन को दी श्रद्धांजलि |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद।

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को फर्रुखाबाद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने साहित्य, कला और संस्कृति की संरक्षक, प्रख्यात समाज सेविका एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिवंगत वरिष्ठ नेत्री डॉ. रजनी सरीन के लोहाई रोड स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन चढ़ाए।

इस दुखद अवसर पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने दिवंगत डॉ. सरीन के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी बेटियों डॉ. कोमल, डॉ. पायल और उनके नाती से मिलकर पूरे परिवार को ढांढस बंधाया, उनका हाल-चाल जाना और गहरी सांत्वना व्यक्त की।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया शोक डॉ. रजनी सरीन को श्रद्धांजलि देने वालों में पर्यटन मंत्री के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से:

  1. भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र वर्मा
  2. ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौड़
  3. शिवांग रस्तोगी
  4. जितेंद्र सिंह राजावत
  5. युवा नेता विश्वास गुप्ता

सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने डॉ. सरीन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने कहा कि डॉ. सरीन का जाना समाज, साहित्य और पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *