रिपोर्टर संजीव सक्सेना
फर्रुखाबाद:
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अर्रा पहाड़पुर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में कक्षा 6 के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार
अर्रा पहाड़पुर निवासी ब्रजमोहन का 10 वर्षीय पुत्र शिवा उर्फ कृष्ण कोचिंग पढ़ कर लौट रहा था।इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले नन्हे पुत्र अकबर अपनी ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहे थे। बताया जा रहा है कि किसी कारणवश ई-रिक्शा में करंट उतर आया और उसके सम्पर्क में आते ही शिवा गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजब सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने
आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने जांच में ई-रिक्शा की भी अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता बृजमोहन ने बताया कि उनका पुत्र कक्षा 6 का छात्र था और कोचिंग से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। उन्होंने आरोप लगाया पड़ोसी द्वारा
चार्ज की जा रही ई-रिक्शा
की बैटरी से करंट फैलने
के कारण उनके बेटे की जान चली गई। परिजनों के अनुसार मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था
परिवार में मां रेनू , बड़ी बहन जानवी,छोटी बहन मानवी और छोटा भाई सक्षम है बेटे की असमय मौत हो जाने से पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ई-रिक्शा में करंट आने से
बालक की मृत्यु होने की बात सामने आई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तथा परिजनों की तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
