संभल में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

संभल में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया

संभल/बहजोई- योग सप्ताह का शुभारंभ जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार व मुख्य विकास अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में भगवंत पुर देवी पार्क में किया गया। योग सप्ताह 15 जून से 21 जून 2026 तक रहेगा। जिसमें लगभग 250 लोगों ने प्रतिभाग किया तथा बीमारी से बचने के लिए योग के गुण सीखे।

भगवंत पुर देवी पार्क बड़ा मैदान बहजोई में आयुष विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ,योग सप्ताह का शुभारंभ सुबह 6:00 से किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बहजोई नगर पालिका अध्यक्ष राजेश शंकर राजू रहे।

आयुर्वेद के नोडल अधिकारी डॉक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि यह योग दिवस पूरे भारत में में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है और जनपद संभल में हमारी तैयारी पूर्ण रूप से हो गई है, इस मौके पर होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमरीश कुमार शर्मा अपने पूरे स्टाफ के साथ उपस्थित रहे, तथा आयुर्वेद विभाग की तरफ से डॉ अभय शर्मा, डॉ प्रदीप त्यागी, डॉ अनुज सिंह ,आयुष डी.पी.एम.मोहित कुमार , आयुष डीईओ मौ.इल्यास तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *