चलती गाड़ी से 28 बॉक्स चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

चलती गाड़ी से 28 बॉक्स चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एटा। थाना पिलुआ पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चलती गाड़ी से माल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो इंजन बॉडी बॉक्स और 1.10 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 3 मई 2026 को वाहन संख्या UP 14 GT 3276 से चालक दिनेश कुमार 147 बॉक्स (क्रैंककेस असेंबली 200 सीसी) लेकर फेस-2, नोएडा जा रहा था। रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने चलती गाड़ी से 28 बॉक्स चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर थाना पिलुआ में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना पिलुआ पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर मुख्तार, राजू और प्रशांत उर्फ कलुआ निवासी जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी के दो बॉक्स और 1.10 लाख रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी और विवेचना के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी प्रशांत और मुख्तार के विरुद्ध पहले से भी विभिन्न थानों में चोरी सहित अन्य मामलों के मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संदीप कुमार राणा, सर्विलांस टीम और स्वाट टीम शामिल रही।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *