दावत से वापस लौट रहे दंपति को झपकी आने से अनियंत्रित बाइक खड्ड में गिरी, पत्नी की हालत गंभीर |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

शमशाबाद /फर्रुखाबाद

ढाई घाट-शमशाबाद मार्ग पर गंगा पुल के पास बाइक सवार दंपति नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में जा गिरे। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों को सीएचसी शमशाबाद में भर्ती कराया गया है, जहां महिला का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर बैरागर निवासी राजीव कुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक से शाहजहांपुर जनपद के ग्राम सैनी खेड़ा में रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में दावत खाने गए थे। गुरुवार को वहां से वापस शमशाबाद लौटते समय ढाई घाट गंगा पुल के नजदीक घाटी पर अचानक राजीव को नींद की झपकी आ गई।

असंतुलित होकर खड्ड में गिरी बाइक

नींद की झपकी के कारण बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में जा गिरी। हादसे में राजीव कुमार चोटिल हो गए, वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं चीख-पुकार सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को खड्ड से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार घायल महिला की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। बाइक चालक को भी चोटें आई हैं।दुर्घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजन सीएचसी पहुंच गए।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *