मुख्यमंत्री की ईंधन बचत अपील का जिले में बड़ा असर

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

मुख्यमंत्री की ईंधन बचत अपील का जिले में बड़ा असर

अलीगढ़। मुख्यमंत्री जी द्वारा ईंधन संरक्षण एवं अनावश्यक वाहन उपयोग में कमी लाने की अपील के क्रम में जिले में भी प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी पहल देखने को मिली। मंडलायुक्त द्वारा अपनाई गई कार्यशैली का अनुसरण करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार को जिला स्वास्थय समिति एवं संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित कर सुशासन के साथ संसाधन बचत का संदेश दिया।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी सहित आवश्यक जिला स्तरीय अधिकारी कलैक्ट्रेट सभागार में उपस्थित रहे, जबकि अन्य संबंधित अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी 16 चिकित्सा अधीक्षक 12 ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर एवं 12 ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर के साथ संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान से सबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को उनके तैनाती स्थलों से ही ऑनलाइन प्रतिभाग सुनिश्चित कराया गया।

जिलाधिकारी की इस पहल से न केवल अनावश्यक आवागमन में कमी आई, बल्कि ईंधन की बचत, समय के सदुपयोग और प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश भी गया।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *