याकूतगंज/फर्रुखाबाद/
बढ़पुर ब्लॉक क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता विजय यादव ने आठ दलित समुदाय की बेटियों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का संकल्प लिया है। उन्होंने यह निर्णय डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर लिया था।
याकूतगंज गांव में एक कार्यक्रम के दौरान विजय यादव ने कुछ बच्चियों को देखा। ग्रामीणों से जानकारी लेने पर पता चला कि उनके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ये बच्चियां आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी विद्यालयों में पढ़ती हैं।
यादव ने बच्चियों से खड़े होने को कहा, जिसके बाद जाह्नवी, उन्नति, मोनिका, प्रज्ञा, रुचि, रूपती, सबीना और सुप्रिया खड़ी हुईं। इनमें कक्षा एक से लेकर कक्षा सात तक की छात्राएं शामिल थीं। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चियां जिस भी विद्यालय में और जितनी भी पढ़ाई करना चाहें, उसका पूरा खर्च वह वहन करेंगे। इस दौरान एक सादे कागज पर बच्चियों और उनके पिता के नाम भी दर्ज किए गए।
