बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए दिये नए प्रस्ताव: सदर विधायक मेजर |

3 Min Read

फर्रुखाबाद:

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए अनेकों प्रस्ताव दिए है।नये बिजनेस प्लान में फरुखाबाद सदर क्षेत्र में 100 प्रतिशत बिजली लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।जर्जर तारों के जगह नये ए० बी० सी० केबिले डलवाई जाएगी।इन मोहल्लों व गांवों के उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज और ज्यादा सप्लाई मिलेगी फतेहगढ़ व भोलेपुर क्षेत्र में 21 टांसफार्मरो की क्षमता वृद्धि एम० डी० कोल्ड के पास बघार में,नगला कलार, सातनपुर,कोटा टावर के पास, नारायनपुर,भोपत पट्टी, न्यू गुंजन विहार कालोनी, सेन्ट्रल जेल,हसन बाग,नगला नैन, जेएनवी रोड,भूसा मण्डी, छिबरामऊ अड्डा,गीतापुरम,8 नये टांसफार्मर लगेंगे नेकपुर चौरासी नारायनपुर,कनपटियापुर,होमगार्ड आफिस, ग्रानगज।30.34 कि०मी० ए० बी० सी० केबल पड़ेगी रखा, पटिया वाली गली, नगला नैन,विश्वकर्मापुरी,अक्कू बाली गली, फतेहगढ़, सातनपुर, कनपटियापुर,सिंहवाहिनी, गुंजन विहार,व बाल्मीकि मोहल्ला लकूला एवं पांचाल घाट :क्षेत्र में 16 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि|

आवास विकास,टीला मसेनी, कादरी गेट,बाग लकूला,दीनदयाल बाग,के एम द्विवेदी हास्पिटल,7 नये ट्रांसफार्मर लगेंगे।लिजीगज,सधवाढा, दीनदयाल बाग,अमेठी कोहना,साईं धाम कालोनी,

35.96 कि०मी० ए०बी०सी० केबल पड़ेगी खानपुर गढ्ढा, बिर्राबाग, भूसा बाली गली, भट्टा बाली गली, शान्तिनगर,बालाजीपुरम,रामलीला मैदान,जटबारा, बड़ाबंगशपुरा, गंगा दरवाजा,टीला मसेनी।

11 के0वी0 वीजल से रैबिट बदलने का कार्य 3.4 कि०मी०

चौक एवं जसमई क्षेत्र में :-

14 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि नगला भोपत, नगला वजीर, रकाबगंज, बड़ा खेल, तलैया फ़ज़ल,घेर शामू ख़ा, बीबीगंज, तिकोना,फुरकान‌ हाता,मंगली टावर,2 टांसफार्मर लगेंगे | महावीर कोल्ड स्टोरेज, बंगशपुरा कोहना,24.15 कि०मी० केबल पड़ेगी गुड़गांव देवी, नौलखा, गढ़ी हाफिज खां, प्रतीक्षा गेस्ट हाउस, ताड़ बाली गली,भोपत नगला, तकिया नशरत शाह,राम विलास गेस्ट हाउस, अखिलेश चक्की।

5.4 कि०मी० 33 के० वी०

न्यू लाइन

ठंडी सड़क चौक, खतराना,रेलवे रोड,आई०टी०आई०चौराहा,सुतहट्टी,लोहाई रोड,सेनापति,नुनहाई। जर्जर नंगे तारो की जगह पूरे शहर में कवार्ड तार पड़ेंगे जिसकी कुल लम्बाई बेवर रोड़ के 132 के0 वी0 के पावर हाउस से हिन्दुस्तान होटल के पीछे से ठंडी सड़क सड़क जाती है जिससे लगभग 500 घर प्रभावित होते हैं ये घर लाइन के नीचे है और कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है।सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने इस समस्या के निराकरण के लिए बेवर रोड़ पावर हाउस से सीधे ठंडी सड़क पावर हाउस तक नई लाइन प्रस्तावित की है। जिससे उक्त खतरा समाप्त हो जायेगा।2026-27 में नये बिजनेस प्लान में विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने फरुखाबाद विधानसभा के लिए ऐसे प्रस्ताव भिजवाये है जिससे बिजली की समस्या समाप्त हो जायेगी।इस सम्बन्ध में जल्दी ही बी ओ डी कराने के लिए प्रदेश के प्रमुख सचिव एवं सीएमडी से वार्ता कर पैरवी में लगे हैं। मालूम हो कि सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के प्रयास से दो बिजली घर तेजी से बन रहे हैं जो इसी बर्ष चालू हो जायेंगे। इससे लगभग 50 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की सुविधा मिलेगी यह जानकारी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के मीडिया प्रभारी अभय दुबे ने दी है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *