श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव कार्यक्रम बालाजी सेवा सदन अग्रवाल कंप्यूटर पर संम्पन्न |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज |

बालाजी महाराज की कृपा एवं गुरुदेव महाराज के आशीर्वाद से बालाजी के दीवाने परिवार के द्वारा आयोजित श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम के साथ पीयूष अग्रवाल के आवास बालाजी सेवा सदन अग्रवाल कंप्यूटर पृथ्वी दरवाजा रेलवे रोड कायमगंज पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए सभी भक्तों ने बालाजी महाराज को भजन संगीतमय तरीके से गाकर सुनाये। बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा को जन्मोत्सव के गीत गाकर सुनाए गए । सभी भक्तों ने पूरे कार्यक्रम का बहुत ही आनंद लिया । सभी भक्त बाबा के लिए जो भी बन सका वह लेकर आए, कार्यक्रम के बीच में सभी भक्तों ने बाबा का केक काटकर बाबा के जन्म उत्सव का आनंद उठाया। बाबा के भक्त पीयूष अग्रवाल ने सभी भक्तों के उज्जवल भविष्य की कामना श्री बालाजी महाराज से प्रार्थना कर की । सभी भक्तों ने एक दूसरे को बधाई देकर एवं डांडिया नृत्य कर बाबा के जन्मोत्सव को मनाया।

उक्त कार्यक्रम में बालाजी दीवाने परिवार के पियूष अग्रवाल प्रियंका अग्रवाल अनमोल अग्रवाल, मान्या अग्रवाल, गौरी अग्रवाल,प्रिया अग्रवाल नीरज अग्रवाल, राहुल अग्रवाल शिखा अग्रवाल, शुभांगी अग्रवाल , बिन्दु अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, अमित अग्रवाल, लवली, रेखा यादव, स्नेह गुप्ता, पूनम गुप्ता, सीमा गुप्ता, मानवी गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, नीलम गुप्ता, महक अग्रवाल, गुड़िया, रिंकी अग्रवाल, बीना अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, रमेश गुप्ता, विजय विक्रम सिंह, विजय गुप्ता, शैलेश गुप्ता, ज्योती श्याम गौड़, श्लोक गौड़, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अनार सिंह, आदि सभी भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा को जन्मोत्सव की बहुत-बहुत बधाइयां दी एवं श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *