कई चौकी इंचार्ज व उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद: जनपद में पुलिस व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने उपनिरीक्षको के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार चौकी प्रभारियों को हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है जबकि एक उपनिरीक्षक को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक अमरसिंह चौहान को जनशिकायत प्रकोष्ठ से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है वहीं ताजपुर चौकी प्रभारी अनिल सिकरवार, बवना चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को पल्ला चौकी प्रभारी विजय कुमार को भी पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा।उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर जनशिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित कर्मियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता के तहत किए गए हैं, जिससे पुलिस को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *