वाराणसी जंक्शन पर किलाबंदी चेकिंग में 103 बिना टिकट यात्री पकड़े गए
रेलवे ने वसूला 94,905 रुपये का राजस्व,21 सदस्यीय स्टाफ रहा अभियान में शामिल
(संतोष कुमार सिंह )
वाराणसी :- रेलवे द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से 12 सितम्बर 2026 शनिवार को वाराणसी जंक्शन पर विशेष किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के आदेश तथा स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता के निर्देशन में प्रातः आठ बजे से शाम चार बजे तक चले इस अभियान में रेलवे टीम ने सघन जांच की | चेकिंग अभियान के दौरान कुल 103 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे रेलवे द्वारा 94,905 रुपये का राजस्व वसूल किया गया अभियान में कुल 21 सदस्यीय स्टाफ शामिल रहा |
चेकिंग अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक (इंचार्ज) जनार्दन सिंह के साथ एस.के. पाण्डेय,समीर जेड.सुरीन,बी.बी.सिंह, संजय कुमार सिंह,टिकट निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी,डी.के.त्रिपाठी एवं मुकेश कुमार तथा वरिष्ठ टिकट परीक्षक कुंवर अभिषेक,पूजा चौबे,पूजा गुप्ता,निकिता सिंह,विजय कुमार सिंह, राम प्रवेश यादव एवं अनुज कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई |
अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में आरपीएफ कांस्टेबल जयराम,अंकित तथा महिला कांस्टेबल प्रीति सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा | रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को टिकट लेकर ही यात्रा करने के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ बिना टिकट यात्रा करने वालों के विरुद्ध इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ||

