मकान विवाद में महिला ने भाई पर मारपीट व धमकी का लगाया आरोप

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

मकान विवाद में महिला ने भाई पर मारपीट व धमकी का लगाया आरोप

(संतोष कुमार सिंह )

Ad image

वाराणसी:- भेलूपुर थाना क्षेत्र के कबीर नगर कॉलोनी निवासी रानी गुप्ता ने 12 सितम्बर शनिवार को सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने भाई पर गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है महिला ने मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्यवाही और परिवार की सुरक्षा की मांग की है | प्रार्थना पत्र के अनुसार रानी गुप्ता के स्वर्गीय पिता ने वसीयत के माध्यम से संबंधित मकान चारों वारिसों के नाम किया था | आरोप है कि मकान को लेकर उनका भाई आए दिन विवाद करता है और मकान खाली कर चले जाने के लिए दबाव बनाता है | महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता और मारपीट की गई तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई रानी गुप्ता ने बताया कि घटना के बाद से वह और उसका परिवार भयभीत है ||

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *