*भामाशाह जयंती पर प्रतिमा लगवाकर कर जनप्रतिनिधि वैश्य बंधुओं की भावनाओं का रखें सम्मान*
*पिछले कई वर्षों से मिल रहे आश्वासनों से पहुंच रहा है आघात*
*भामाशाह जयंती पर कार्यक्रम कर दिया जाएगा विभिन्न मांगों का ज्ञापन*
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद जनपद एटा कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आशू स्वीट्स रेस्टोरेंट कोतवाली नगर के पास एटा पर आयोजित हुई
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक राजेश चंद्र जैन कवि ने की एवं मंच की शोभा संरक्षक मंडल में क्रमशः सुन्नेश जैन वरिष्ठ अधिवक्ता , राकेश गुप्ता उमेश पुस्तक भंडार , राजेश गुप्ता राजू चाचा , राकेश गुप्ता पूर्व प्रंबधक एवं डॉ आशुतोष गुप्ता ने सामूहिक रूप से करते हुए महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया
*बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता* ने संगठन की नित नई ऊर्जा वान कार्यशैली पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि सभी वैश्य बंधु वैश्य एकता परिषद को मजबूत करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें
जिससे संगठन हर विषम परिस्थिति में कंधे से कंधा मिलाकर पीड़ित शोधित वैश्य के लिए मजबूती से संघर्षशील रहकर न्याय दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहे
*जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता* ने भीषण गर्मी में उपस्थित रहने के लिए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आव्हान किया कि आपकी संगठन के प्रति एकता , आस्था एवं विश्वाश के लिए आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वैश्यों के शोषण , उत्पीड़न एवं उपेक्षाओं का संगठन निजी स्वार्थ त्याग कर हर मोर्चे पर संघर्ष करने के प्रतिबद्ध है
*जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज जैन एवं जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र माहेश्वरी* ने संयुक्त रूप से आव्हान किया कि आगामी भामाशाह जयंती पर जनप्रतिनिधि हर हाल में वैश्य शिरोमणि दानवीर भामाशाह जी की भव्य प्रतिमा स्थापित कराकर वैश्य बंधुओं की भावनाओं का सम्मान रखें न कि गुमराह कर ठेस पहुंचाएं
*बैठक को वीरेंद्र अग्रवाल टिल्लू जिलाध्यक्ष सलाहकार समिति , गणेश वार्ष्णेय प्रमुख सलाहकार , अवधेश गुप्ता एडवोकेट उपाध्यक्ष , संगठन द्वारा क्रमशः विशाल गोयल रामेश्वरम , जितेंद्र गुप्ता DPS , आनंद गुप्ता , प्रमोद गुप्ता पम्मू ने भी संबोधित किया*
*जिला संरक्षक सुन्नेश जैन एडवोकेट* ने भामाशाह जी के इतिहास पर विस्तृत जानकारी देकर सभी को उनके त्याग , देश प्रेम एवं बेटों की कुर्बानी का इतिहास बताता हुए कहा कि बनियों ने हमेशा देश के विकास के लिए आर्थिक सहयोग तो दिया है
जब जब संघर्ष की बारी आई है तब तक वो वीर भूमि में बलिदान देने से पीछे नहीं हटे हैं
बैठक में प्रमुख रूप से जिला संरक्षक क्रमशः राजेश चंद्र जैन कवि , सुन्नेश जैन एडवोकेट , राकेश गुप्ता उमेश पुस्तक भंडार , राजेश गुप्ता राजू चाचा , राकेश गुप्ता पूर्व प्रबंधक , डॉ आशुतोष गुप्ता , महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष क्रमशः सुमन माहेश्वरी , मेघा वार्ष्णेय , कोषाध्यक्ष अनीता अग्रवाल , मीनाक्षी वार्ष्णेय वार्ष्णेय , रचना गुप्ता , दीपिका गुप्ता , शालिनी गुप्ता , वंदना जैन , सूचना प्रभारी क्रमशः गौरव गुप्ता कंप्यूटर , चेतन गुप्ता , प्रशांत गुप्ता गांधी , अमन गुप्ता हीरा , रविन्द्र वार्ष्णेय जिला उपाध्यक्ष , पंकज गुप्ता जिला संगठन मंत्री , राजा वार्ष्णेय अध्यक्ष अवागढ़ , प्रशांत गुप्ता महामंत्री अवागढ़ , विनीत वार्ष्णेय बॉबी संगठन मंत्री , पत्रकार क्रमशः संजीव गुप्ता , विनीत गुप्ता , हेमेंद्र गुप्ता , के अलावा जिला मंत्री क्रमशः अर्जुन देव गुप्ता , अजय गुप्ता , केसव गुप्ता C A , वीकेश गुप्ता , शिवम गुप्ता , गौरव गुप्ता , गोपाल दास गुप्ता , सचिन गुप्ता , प्रशांत गुप्ता बॉबी निखिल गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे
*बैठक का सफल संचालन जिला संगठन मंत्री जितेंद्र गुप्ता DPS ने किया*
