फतेहगढ़ |
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी सुभाष पुत्र राम सिंह उम्र करीब 36 वर्ष दीनदयाल बाग में स्थित कपड़ा कारखाने में छपाई का काम करते थे। शुक्रवार सुबह के समय वह कारखाने में काम करने के लिए साइकिल से जा रहे थे। तभी इटावा बरेली हाईवे 730C पर नेकपुर पुल के करीब जीआरडी गेस्ट हाउस के पास कंटेनर ने कारखाना मजदूर सुभाष को कुचल दिया जिससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, पीछे से कारखाने में काम करने आ रहे चचेरे भाई ध्रुव ने भीड़ लगी देख कर देखा तो मृतक की पहचान अपने ताऊ के पुत्र सुभाष के रूप में की, इसके बाद ध्रुव ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे जहां कोहराम मच गया, घटना की जानकारी पर पहुंची फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिनमें आकांक्षा, दुलारी और डुग्गा सहित चार बेटियां हैं। और मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था, वही युवक की मौत से पत्नी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल गया।
