राजेपुर/फर्रुखाबाद:
थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर राठौरी में मंगलवार को पीआरडी जवान द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी मिलीं जानकारी के अनुसार राजेपुर राठौरी निवासी धीरेन्द्र सिंह पुत्र जोगराज सिंह,जो पीआरडी में तैनात थे ने घर के बाहर स्थित आम के पेड़ पर सफेद गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गया। परिजनों ने उन्हें तत्काल उन्हें फंदे से उतारकर जमीन पर लिटा दिया घटना की सूचना पर पीआरबी 5604 के माध्यम से पुलिस को दी गई सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने परिजनों से तहरीर प्राप्त कर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
