अमरोहा में बारिश से गरीब परिवार का मकान ढहा, बच्चे बाल-बाल बचे, राशन-बिस्तर और बर्तन मलबे में दबे

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

अमरोहा में बारिश से गरीब परिवार का मकान ढहा, बच्चे बाल-बाल बचे, राशन-बिस्तर और बर्तन मलबे में दबे

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

Ad image

अमरोहा में लगातार हो रही बारिश के बीच रहरा थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक गरीब परिवार का मकान ढह गया। हादसे के समय घर में दो मासूम बच्चे सो रहे थे। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई।

पीड़ित परिवार के जोगिंदर ने बताया कि रात से लगातार बारिश हो रही थी। बारिश का पानी घर में भर गया था। इससे मकान की दीवारें कमजोर हो गईं और रविवार सुबह अचानक भरभराकर गिर गईं।

हादसे के दौरान घर में रखा राशन, कपड़े, बिस्तर और बर्तन समेत पूरा घरेलू सामान मलबे में दब गया। परिवार के मुताबिक, मकान गिरने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि घर में मौजूद बच्चे और अन्य सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।

पीड़ित परिवार का कहना है कि मकान ढहने के बाद उनके पास सिर छिपाने के लिए भी जगह नहीं बची है। छोटे बच्चों के साथ उन्हें खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। परिवार ने स्थानीय प्रशासन से मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने और जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *