नागपुर के सिविल इंजीनियर की दर्दनाक मौत: चलती ट्रेन से गिरकर बुझा घर का चिराग |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

पत्नी और बेटी के साथ मथुरा दर्शन से लौट रहे थे, फतेहगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा

फर्रुखाबाद:

जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। छपरा-मथुरा एक्सप्रेस से गिरकर महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक सिविल इंजीनियर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील बाबूलाल यादव निवासी आर्य नगर, मनकापुर, नागपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुनील यादव अपनी पत्नी रीना यादव और बेटी आन्या के साथ दो दिन पहले मथुरा दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद परिवार गोरखपुर लौट रहा था और छपरा-मथुरा एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच में उनका रिजर्वेशन था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह ट्रेन जब फतेहगढ़ क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक सुनील ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुनील को तुरंत डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने तक ट्रेन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंच चुकी थी। खबर मिलते ही पत्नी रीना और बेटी आन्या वहीं ट्रेन से उतर गईं और निजी वाहन से सीधे फतेहगढ़ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं।

मृतक के बेटे वेदांश ने बताया कि उनके पिता एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर थे। वहीं, नागपुर से अन्य परिजन भी फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं।

पोस्टमार्टम हाउस में पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *